नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण का कार्य
सीवान, मई 13 -- सीवान/दरौंदा , एक संवाददाता। जिले में नर्सिंग दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत आंदर पीएचसी और अन्य जगहों पर नर्सों के सम्मान में आयोजन हुए। दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्सिंग के जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के महत्व और इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने की. निदेशक ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा का प्रतीक है। एक नर्स न केवल मरीज की देखभाल करती है, बल्कि उसके मानसिक और भावनात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.