मुजफ्फर नगर, जून 2 -- नर्सिंग की फर्जी डिग्री के मामले में पुलिस की तीन टीमों ने शामली, बिजनौर व नोएडा जनपदों के कई अस्पतालों पर दबिश दी है। फर्जी डिग्री बनाने वाले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नर्सिंग की फर्जी डिग्री कई जनपदों व अन्य राज्यों में पैसे लेकर दी थी। इसी आधार पर पुलिस टीम फर्जी डिग्री पर अस्पताल में नौकरी कर रहे युवकों की तलाश कर रहे है। मेरठ में अस्पतालों नौकरी करने वाले अन्य आरोपी फरार हो गए। ककरौली पुलिस ने नर्सिंग की फर्जी डिग्री बनाने वाले गैंग के पांच साथियों को गिरफ्तार किया था। यह गैंग मेरठ जनपद में एक कम्पयूटर सेंटर में नर्सिंग की डिग्री व अन्य डिप्लोमा तैयार किए जाते थे। यह भी पढ़ें- नर्सिंग की फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की तीन जिलों में दबिश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से भारी संख्या में फर्जी डिग्री व...