मोतिहारी, मार्च 28 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है । छात्रा देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार लापता छात्रा इंटर पास कर चुकी थी और वर्तमान में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित एक निजी संस्थान में पढ़ती थी। छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है। उन्होंने इस संबंध में हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.