नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने लखनऊ के बीकेटी में गुरुवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी छात्रा लखनऊ के बीकेटी में यशोदा पॉलीक्लीनिक के पास किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि दिल्ली में उसकी नौकरी भी लग गई थी और 12 अक्तूबर को उसे दिल्ली जाना था। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम दवा लेने जाने के दौरान फोन पर किसी युवक से उसकी बहस हुई थी। गुरुवार की रात करीब आठ बजे बहन जब कमरे पर पहुंची तो उसका शव फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में कंधे पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। परिजनों ने आशियाना निवासी एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.