नर्सिंग की छात्रा ने आरओबी से कूदकर आत्महत्या की
गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में बुधवार दोपहर बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने आरओबी से कूदकर जान दे दी। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा कासना स्थित श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। छात्रा के इस कदम से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से थाना बागवाला, जिला एटा के गांव लरहैटा के रहने वाले ब्रह्मानंद रेलवे स्टेशन पर पल्लेदारी करते हैं। वर्तमान में वह पत्नी रेखा देवी और दो बेटियां नीशू और शिवानी के साथ विजयनगर सेक्टर-नौ की शिवपुरी कॉलोनी में रहते हैं। 22 वर्षीय बड़ी बेटी शिवानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.