भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रामिल चौराहे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नर्सिंग की 22 वर्षीय छात्रा अंजली यादव को पिकअप चालक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शहर के मखदुमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव की बेटी अंजली नर्सिंग पढ़ाई करते हुए एक निजी अस्पताल में ड्यूटी करती थीं। वह साइकिल पर सवार होकर अस्पताल के लिए निकलीं। इंद्रा मिल चौराहे पर चौरी बाजार की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उसे रौंद दिया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण छात्रा की मौके पर मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग और पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो गया। चौरी बाजार में पुलिस ने वाहन समेत चालक को धर दबोचा। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...