मुरादाबाद, मार्च 31 -- मेरठ से नर्सिंग का कोर्स कर रही छात्रा को सहपाठी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, पहले शादी को राजी हुआ फिर इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बिलारी के गांव की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह मेरठ से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी, उसके साथ कॉलेज में गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी मुकालमपुरा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर भी पढ़ता था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा, सहमति के बाद 2 मई को गुड्डू के परिवार के लोग घर आए और गोद भराई की रस्म की। दो लाख नगद तथा तीन लाख अलग से खर्चा आया। इस बीच गुड्डू ने घर जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं मेरठ सहित कई स्थानों पर ले गया। लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है। कई बार वार्ता हुई, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.