देहरादून, सितम्बर 19 -- राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के इंटर्न ने शनिवार को भी स्टाइपेंड की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रदेशभर के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में छात्रों ने प्रदर्शन कर सरकार से इंटर्नशिप के दौरान सम्मानजनक स्टाइपेंड देने की मांग की। देहरादून, पौड़ी, गोपेश्वर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चंपावत, नई टिहरी, पिथौरागढ़ और बाजपुर में छात्रों ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों में नियमित सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...