देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। प्रदेश में वर्षवार नर्सिंग भर्ती बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत बेरोजगारों का धरना जारी रहा। सरकार की वादाखिलाफी से आक्रोशित अभ्यर्थी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशिक्षित बेरोजगारों द्वारा नर्सिंग भर्ती वर्षवार आग्रह रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 11 बजे बहल चौक से मुख्यमंत्री आवास तक निकाली जाएगी। इसमें प्रदेशभर के हजारों नर्सिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से नियुक्तियां न होने से उनका भविष्य अधर में है। गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बावजूद नर्सिंग अभ्यर्थी डटे हुए हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को केवल वर्षवार चयन प्रणाली से ही भरा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान ...