देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। टिहरी के अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सफाई में लापरवाही पर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी को निलंबित करने के आदेश पर नर्सेज संघ ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष भारती जुयाल ने कहा कि सफाई का कार्य नर्सिंग अधिकारी का नहीं है, बल्कि ठेकेदार का है। नर्सिंग अधिकारी ने शौचालय चौक होने की जानकारी दी थी। नर्सिंग अधिकारी से गलत तरीके से बात करना भी गलत है। सोमवार को प्रदेशभर में काली पट्टी बांधी गई है। नर्सिंग अधिकारी के निलंबन को लेकर आदेश वापस या कोई अन्य कार्रवाई इसमें नहीं होती है तो मंगलवार को प्रदेश भर के अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.