नर्सिंग अधिकारी आज से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे
गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में गुरुग्राम समेत प्रदेशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स सोमवार से तीन दिन तक दो-दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। पांच से सात अक्तूबर तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच नर्सिंग सेवाओं से जुड़े नियमित काम प्रभावित रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में केवल आपात सेवाएं संचालित की जाएंगी। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के अलावा प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में भी नर्सिंग ऑफिसर्स हड़ताल में शामिल होंगे। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से एमओटीपी को लेकर पहले भी विरोध दर्ज कराया जा चुका है।पिछले महीने 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नर्सिंग ऑफिसर्स ने काले ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.