लखनऊ, मई 8 -- लोहिया संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में शुक्रवार को बिना आग और गैस जलाए खाना पकाना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार की स्वस्थ व्यंजन तैयार कर प्रदर्शनी में परोसे। मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने सभी से संतुलित आहार सेवन करने की अपील की। सलाद, स्मूदी,फ्रूट इत्यादि स्वस्थ व्यंजन बिना गैस के तैयार होते हैं। घर से निकलने वाले सूखे कचरे जैसे बोतलें,अखबार, पुरानी चूड़ियां से पुनः उपयोग में लाने वाली सुंदर वस्तुएं पेन स्टैंड, सजावटी सामान बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.