लखनऊ, जुलाई 25 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं इन्फेक्शन प्रिवेंशन कमेटी ने शनिवार को नर्सिंग अधिकारियों के लिए अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण विषयक व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कार्यशाला उदघाटन किया। उन्होंने मरीजों की सुरक्षा में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका को अहम बताया। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना अग्रवाल, पीजीआई के डॉ.अफजल अजीम और डॉ. तन्मय घटक ने आईसीयू मरीजों की देखभाल की जानकारी साझा की। इस मौके पर जुइन दत्ता और मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह, डॉ.मनोदीप सेन ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...