फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रहे, जिन्होंने अपने हाथों से बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ हुई। चेयरमैन ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी भी दी।मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है और विद्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.