नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी
सहारनपुर, मई 30 -- चिलकाना। चिलकाना में चोरों ने एक नर्सरी से जनरेटर की मोटर चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी सुमित कुमार सैनी पुत्र शेर सिंह सैनी ने बताया कि वह गांव पटनी में नर्सरी संचालित करते है।गुरुवार की रात आए तेज तूफान के दौरान नर्सरी का चौकीदार वहां बने कमरे में सो गया। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर नर्सरी में रखे जनरेटर की मोटर चोरी कर ले गए। सुबह जब सुमित कुमार नर्सरी पहुंचे तो जनरेटर से मोटर मोटर गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटर का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि चोरी की पूरी घटना नर्सरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.