सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर। जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान के अन्तिम शुक्रवार को जिले के सभी नर्सरी से कक्षा आठ तक के परिषदीय, अनुदानित व वित्तविहीन स्कूलों में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर के निर्देशन पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 मार्च को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा वर्ष 2026 की प्रकाशित अवकाश तालिका में इस दिन के अवकाश को सम्मिलित नहीं किया गया है। 13 मार्च को सार्वजनिक अवकाश तालिका में अवकाश घोषित होने के चलते यह अवकाश घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...