मुजफ्फर नगर, जून 10 -- छपार गांव ताजपुर में घर से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह पापुलर की नर्सरी में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी 36 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय बिजेंद्र सिंह सोमवार सुबह घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में स्थित पापुलर के पेड़ों की नर्सरी में पड़ा मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका व्यक्त की जा रही है। वह अविवाहित था। परिजनों ने छोटे भाई विपिन के ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि भाई की पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और वे उसकी पत्नी को ब...