नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को चयनित छात्रों की दूसरी सूची जारी की गई। इसमें अभिभावकों की समस्या का समाधान 10 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। दाखिला विशेषज्ञों का कहना है कि जिस भी स्कूल में छात्र का नाम आया है, अभिभावक सीट जरूर पक्की कर लें। यह उनके लिए खास मौका है। हालांकि, जिन्हें मनपसंद स्कूल नहीं मिला है, उन्हें सीट खाली रहने पर तीसरी सूची में अवसर मिल सकता है। निजी स्कूलों का कहना है कि अधिकतर सीटें इस लिस्ट में भर गई हैं। अगर कोई छात्र सीट छोड़ता है, तो स्कूल तीसरी सूची जारी कर सकते हैं। दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई अभिभावक बच्चों के दस्तावेज लेकर स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.