नर्सरी के नलकूप से सामान चोरी, पुलिस ने मौका मुआयना किया
अमरोहा, जून 5 -- चोरों ने बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला के नजदीक स्थित नर्सरी के नलकूप की कोठरी से कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। कोतवाली में तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार सिहाली जागीर निवासी साकिब खान की नर्सरी अगरौला कला के जंगल में है। यहां नलकूप लगा हुआ है। नलकूप के बराबर में कोठरी बनी हुई है, जिसमें समरसेबिल व उससे संबंधित सामान रखा हुआ था। रात में किसी वक्त चोरों ने कोठरी के ताले तोड़कर यहां से जेनरेटर, स्टार्टर, समरसेबिल, स्टार्टर आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस से सामान चोरी गुरुवार सुबह मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। खबर लगते ही यूपी 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश प्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.