लखनऊ, जुलाई 16 -- पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-6 स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के पांच वर्षीय छात्र की उसकी सहपाठी मॉनिटर ने क्लास में बेरहमी से पिटाई कर दी। क्लास में शिक्षक के न होने पर आरोपी छात्रा ने करीब 10 मिनट तक मासूम को 40 से अधिक थप्पड़ मारे, घूंसे बरसाए और उसके बाल नोचे। पिटाई से पीड़ित बच्चे के चेहरे और कान पर गंभीर सूजन आ गई। आक्रोशित पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पिता ने बेटे का नाम भी स्कूल से कटवा लिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई पिटाई

पीड़ित बच्चे की स्थिति बृज विहार निवासी ब्रिजेंद्र कुमार का पांच वर्षीय बेटा क्रदय यादव एएलएस एकेडमी में नर्सरी का छात्र है। बुधवार को जब वह घर पहुंचा, तो उसका चेहरा और कान सूजा हुआ था। पूछने ...