मैनपुरी, जून 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली गांव में खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह नौ बजे खेत पर धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए गया था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे करंट खेत में प्रवाहित हो गया। यह भी पढ़ें- नर्सरी की सिंचाई करने गए किसान को लगा करंट, मौत करंट की चपेट में किसान सुनील कुमार आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हे...