पटना, मार्च 21 -- नर्सरी अब सिर्फ पौधा नहीं, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया है। गांव में रोजगार का बड़ा जरिया है। युवा उद्यमी इस क्षेत्र में आगे आएं। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय नर्सरी एवं ग्रीनटेक कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं। कॉन्क्लेव में राज्य के साथ ही मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू आदि शहरों के नर्सरी संचालकों के स्टॉल लगे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव में किसान, वैज्ञानिक और उद्योग मिलकर खेती को मजबूत करेंगे। युवा साथियों को कम लागत में बड़ा स्टार्टअप लगाने में मदद मिलेगी। नर्सरी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट, मार्केटिंग-हर जगह मौके हैं। कहा कि आज पौधे हर जगह लग रहे हैं। घर, ऑफिस, होटल, सड़क-हर जगह हरियाली की मांग बढ़ी है। औषधीय पौधे से दवाइयां तैयार हो रही है। यानी सेहत सुधारने में भी बागवानी मदद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.