बोकारो, मार्च 22 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा में चल रहे पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह हनुमंत एवं लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ पड़ी। यज्ञशाला की महिला-पुरुष व बच्चे युवक युवतियां भी अपनी शक्ति अनुरूप परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु बोल बम, जय श्री राम व जय हनुमान के जयकारे लगा रहे हैं जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। आचार्य विजय कुमार पांडेय व यज्ञाचार्य गोपाल पांडेय की देखरेख में वेदी पूजन, भवन, मंडप पूजन व आरती कराया जा रहा है। यज्ञाचार्य ने बताया कि जहां यज्ञ कार्य होता है वह स्थान दैवीय कृपा देव युक्त स्थान बन जाता है। यज्ञ स्थल से उठने वाले धूप दीप व नैवेद्य युक्त हवाओं से वातावरण परिशुद्धि हो जाती है। वैदिक मंत्रोच्चारण...