नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित कर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
बागपत, जून 22 -- बागपत। शहर के कोर्ट रोड के गली नंबर छह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया। जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने बताया कि परमपिता शिव ज्योति स्वरूप, निराकार व सर्वशक्तिमान हैं। उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर ब्रजमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, नदलाल डोगरा, नीरज वर्मा और गोपाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.