हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। किशनपुर गौलापार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बीते 13 मार्च की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चोरगलिया पुलिस ने दो युवकों को मंदिर से चुराई गई 20 घंटियों, एक तांबे के कलश और 1580 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर अध्यक्ष आशीष बेलवाल ने बताया कि 13 मार्च की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई। अगले ही दिन चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दानीबंगर डौलीखत्ता को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 24 वर्षीय कुंवर पाल निवासी दानीबंगर डौलीखत्ता रोड और 19 वर्षीय नितिन कुमार निवासी काठगोदाम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। चोरी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.