जौनपुर, फरवरी 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जमालपुर में दशम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार से हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को विधि-विधान से हवन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया, जबकि बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मुख्य यजमान उमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं के अनुरूप पं. विमलेश महाराज की ओर से रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ कराया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.