चंदौली, जून 2 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (मिश्रान टोला) में सोमवार को भगवान शिव का वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान नर्मदेश्वर महादेव का विशेष शृंगार किया गया।पुरोहित संतोष मिश्रा ने यजमान रमेश चंद्र पाण्डेय एवं विजय बहादुर पाण्डेय को संकल्पित कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई तथा सम्पूर्ण श्रीराम चरितमानस पाठ के लिए अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। रामचरितमानस पाठ की शुरुआत राधेश्याम पाण्डेय एवं त्रिभुवन सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर रमेश चंद्र पाण्डेय ने प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के इतिहास एवं धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विजय बहादुर पाण्डेय, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, धनंजय सिंह,...