सिहोर, अप्रैल 9 -- मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में हजारों लीटर दूध बहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद आस्था, पर्यावरण और जनहित को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में बड़ी मात्रा में दूध नदी में प्रवाहित किया जाता दिख रहा है, जिसे श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बता रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो सीहोर जिले के सतदेव गांव स्थित श्री दादाजी दरबार पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ा है। चैत्र नवरात्र के दौरान 18 मार्च से 7 अप्रैल तक चले इस 21 दिवसीय आयोजन में महायज्ञ, शिव महापुराण कथा और दुर्गा पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यह भी पढ़ें- एमिटी छात्र मौत केस: दोस्तों को टिफिन भेजती थी मां, अब उन्हीं पर हत्या का आरोपनर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध वायरल वीडियो खास तौर...