नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 30 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर का निवासी दिनेश साह है। पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को नर्तकी ने महाराजगंज थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि दिनेश कुमार की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी भारत सोनी ने बताया कि आवेदन के आधार पर महाराजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया।एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्राथमिकी में नामजद प्राथमिक आरोपित दिनेश साह को गिरफ्तार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.