आरा, मई 2 -- बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात हुई थी घटना बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात आयोजित शादी समारोह में हथियारों का प्रदर्शन और फरमाइशी गानों लेकर हुई मारपीट मामले में लड़की के पिता के बयान पर पांच नामजद सहित 60-70 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में सिद्धनाथ ओझा ने कहा है कि उनकी पुत्री की बारात शाहपुर के बेलौटी गांव से हर्षोल्लास के साथ आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग युवक स्टेज के पास पहुंच गए। युवक नर्तकी से अभद्र व्यवहार करने लगे और हाथ में अवैध कट्टा लहराते हुए जाति विशेष का गाना बजाने का दबाव बनाने लगे।
मारपीट का विरोध लड़की के पिता सिद्धनाथ ओझा और अन्य परिजनों ने इस गुंडागर्दी का विरोध किया, तो आरोपित उग्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.