बक्सर, फरवरी 25 -- पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बगेन गोला थाने के एक एएसआई का नर्तकी के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। एसपी शुभम आर्य ने डीएसपी पोलस्त कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद एएसआई मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि एक दिन पहले बगेन गोला थाने में तैनात एएसआई मनीष कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह एक नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे थे। इसके बाद एसपी शुभम आर्य ने उस वायरल वीडियो मामले की जांच करने का डुमरांव डीएसपी पोलस्त कुमार को निर्देश दिया था। डीएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने बगेन थाने में तैनात एएसआई मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.