जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के मिल्की ¸मटौर गांव में एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक नर्तकी को हाथ में कट्टा लेकर नृत्य प्रस्तुत करते दिखाया गया है। भोजपुरी गाने का संबंध भी कट्टे से था। जिसका प्रतीक देने के लिए नर्तकी को किसी ने कटा हाथ में दे दिया था। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार गांव में 2 तारीख दिसंबर को बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम था । इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गांव के राजेश यादव की बेटी की शादी थी। इसी समारोह में बारात के पक्ष से आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था जिसका वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...