नर्तकी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में यूडी केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर। नर्तकी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में मां के बयान पर बुधवार को नगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया। इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी हो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली नर्तकी मुस्कान कुमारी (22) की मंगलवार की दोपहर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। नगर थाने की पुलिस ने उसका शव रेड लाइट एरिया स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया था। यह भी पढ़ें- बिहार के रेड लाइट एरिया में यूपी की डांसर मुस्कान की मिली लाश, कमरे में मिले उंगलियों के निशान किसके हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.