नई दिल्ली | राहुल मानव, अक्टूबर 6 -- उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर में स्थानीय निवासी बेहद चिंताजनक परिस्थिति से गुजर रहे हैं। यहां पर अंदरूनी सड़कों और गलियों में मकानों के आसपास नाले और नालियों का पानी पहुंचा रहा है। सीडी ब्लॉक,सोम बाजार रोड बेगम विहार बेगमपुर में काफी लंबे समय से लोगों को इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सदैव जन विकास जन कल्याण आरडब्ल्यूए बेगमपुर के सचिव सचिन कुमार सचिन ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय से कई बार विभागों को गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए कई बार शिकायतें की गई। लेकिन शिकायतों का कोई भी समाधान नहीं हुआ। इस कारण अभी मौजूदा समय में बेगमपुर में गंदे पानी की और नाले व नालियों की निकासी न होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को सुबह के समय और शाम के समय काम पर आने और जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.