संभल, दिसम्बर 14 -- नरौली के मोहल्ला मंगलवाड़ा निवासी कैंटर चालक की शनिवार को बिहार के जनपद आरा में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।अभी तक अधेड़ का शव घर नहीं पहुंचा है। नगर पंचायत नरौली के मौहल्ला मंगलवाला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता छात्रपाल (54) पुत्र रामचरन गुडगाँव बिलासपुर के निकट कूपर डीजल कम्पनी में कैंटर चलाने का कार्य करते थे। वह शनिवार को कैंटर लेकर पटना से मुम्बई जा रहे थे। लगभग सुबह साढे पाँच बजे के आसपास जैसे ही बिहार के जनपद आरा से गुजर रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ कम दिखाई दे रहा था। छत्रपाल के कैंटर के आगे ट्रक चल रहा था। आगे चल रहे ट्रक के चालक ने किसी कारण से ब्रेक लगा दिया, वैसे ही पीछे से कैंटर उस ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी, कि छात्रपाल की मौ...