बुलंदशहर, जनवरी 19 -- सुबह से लापता हुए नरौरा के मौहल्ला कर्मधर्म निवासी करन कुमार (22 वर्ष) पुत्र राकेश सिंह नोएडा में मिला। जबकि लापता होने की सूचना पर नरौरा पुलिस एनडीआरएफ की मदद से उसकी गंगा में तलाश कर रही थी। परिजन युवक को नोएडा लेने गए हैं। करन कुमार रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे ड्यूटी पर गौशाला जाता था। सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे घर से निकला था। सुबह होने पर घाट पर पहुंचे लोगों ने जब उसकी बाइक, कपड़े, जूते, मोबाइल कवर और ब्लूटूथ देखे तो पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। परिजनों को युवक के गंगा में लापता होने की आशंका थी। जिस पर एनडीआरएफ की मदद से उसकी गंगा में तलाश की जा रही थी। अब नोएडा में युवक के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया कि लापता हुआ करन दोस्तों के साथ नोएडा चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.