बुलंदशहर, जुलाई 15 -- नरौरा। आषाढ़ मास की अमावस्या पर नरौरा, रामघाट और राजघाट गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रत्येक मास की अमावस्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी के चलते सुबह से ही आसपास के डिबाई, अलीगढ़, सासनी, अतरौली, बबराला, बदायूं, चंदौसी, मुरादाबाद, बरेली आदि क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर धार्मिक कार्य संपन्न कराएं। श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां गंगे के पवित्र जल में स्नान के बाद सत्यनारायण कथा, दान पुण्य, भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर गंगा स्नान के साथ किया दान पुण्य वही, बहुत से श्रद्धालुओं ने गंगा तटवर्ती आश्रमों में साधु संतों और गुरुओं का आशीर्वाद ...