बुलंदशहर, फरवरी 25 -- नरौरा। नरौरा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ त्यौहारों को लेकर बैठक हुई। बैठक में लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से व्यवहार बनाने की अपील की गई। लोगों से होली पर नशे से दूर रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, राजवीर सिंह उर्फ राजूयादव, इंद्रपाल सिंह यादव, राजू यादव, अंकुर लोधी, सुरेश शर्मा, रूप राम निषाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...