संभल, जुलाई 31 -- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर अब गंगा के मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर गुरुवार शाम नरोरा स्थित चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 1,63,181 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया। इसके साथ ही बैराज पर जलप्रवाह मीडियम फ्लड श्रेणी में पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर से गुन्नौर क्षेत्र के राजघाट सहित गंगा तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब राजघाट पर भी नजर आने लगा है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और पक्के घाट की दो सीढ़ियां पानी में समा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- नरौरा से छोड़ा 1.53 लाख क्यूसेक पानी, गंगा में मध्यम बाढ़ तेज बहाव के कारण गंगा की धारा तटबंधों से टकराने लगी है, जिससे तटीय गांवों के लोगों...