दतिया, जुलाई 13 -- मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आज नामांकन करेंगे। भाजपा ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर इस सीट पर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। इससे मिश्रा के समर्थकों में गुस्सा है। खुद वो भी टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि मैराथन बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा शांत हैं और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने की बात कह रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अति उत्साहित है। कहा कि दतिया में अब समीकरण बदल गए हैं। हालात उनके पक्ष में हैं। जीत का मार्जिन कितना होगा? इसकी भविष्यवाणी भी कर डाली। दतिया उपचुनाव पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एएनआई से बातचीत में कहा, "यह मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत है। जिस तरीके से भाजपा का ...