गोड्डा, अप्रैल 10 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत के नरोत्तमपुर गांव में दो दिवसीय वार्षिक कबीर मत सत्संग का आयोजन 10 और 11 अप्रैल को किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजक महेंद्र दास ने बताया कि नरोत्तमपुर में भव्य रूप से इस सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर संतवाणी का श्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्संग के दौरान पूजनीय संत श्री अभय साहब जी के मुखारविंद से अमृत वर्षा की जाएगी, जिससे उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं सत्संग का विशेष आयोजन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.