पाकुड़, मार्च 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में रविवार को पाकुड़ के नरोत्तमपुर पंचायत में मदरसा सिराजुल उलूम में विश्व महिला दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता पदाधिकारी जेम्स सुरीन ने कहा कि आज 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में हम लोग मनाते हैं। पहले पूरे विश्व में आज की तुलना में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी। महिलाओं को पुरुष के बराबर सम्मान नहीं मिल पाता था। सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से कदम से कदम मिलाने में महिलाएं सक्षम नहीं थीं। लेकिन जागरूकता के कारण आज महिलाओं को कई अधिकार मिले हैं और वे आगे ...