रुडकी, अप्रैल 2 -- लक्सर। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने नरोजपुर गांव में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और ईदगाह सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन किया। इस अवसर पर हाजी रईस, बाबर खान, कालू खान, सुरेंद्र कुमार, नकली सिंह, मोनू कुमार, अकबर खान, सलामत खान, अबरार खान, जाबिर हसन, शहजाद खान, फारुक खान, वाजिद खान, अय्यूब खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...