हरदोई, मई 16 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम नरोइया में हुई चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह नें बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे राजपाल के घर से चोरो नें कमरे में रखे बख्से का ताला तोड़ कर सोने और चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुये छानबीन शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम को अतरौली पुलिस नें छानबीन करते हुए अभियुक्त अजीत पुत्र पप्पू 30 वर्ष निवासी तिलसुआ थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को एक जोड़ी पायल सफेद धातु और एक अदद बिछिया सफेद धातु के साथ दबोच लिया है। यह भी पढ़ें- बंद मकान में चोरी के मामले में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...