बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। नरैनी (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर राजनीतिक दल अपने गढ़ को बचाने या सेंध लगाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 2017 से यह सीट भाजपा के पास है। कभी यह सीट बसपा का मजबूत किला थी। मोदी लहर में यहां भाजपा सेंधमारी में कामयाब हो गई। वर्ष 2017 में यहां भाजपा से राजकरन कबीर विधायक रहे। जबकि वर्ष 2022 में नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं भाजपा की ओममणी वर्मा ने जीत हासिल की। इसके पहले यहां पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का दबदबा रहा। यहां सभी वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग सामान्य है। इस बार विधानसभा चुनाव में यहां 322180 मतदाता हैं। इनमें 177990 पुरुष व 144180 महिला मतदाता और दस जेंडर मतदाता हैं। वोटर घटने से यहां किसी भी राजनीतिक दल को खास फर्क नहीं पड़ेगा, पर भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने भी कई बार इसको लेकर विरोध जताया है। यहां पिछले चुन...