बांदा, अप्रैल 6 -- नरैनी। ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा दीदी कैफे इन दिनों गैस की कमी से जूझ रहा है। कैफे की संचालक प्रेमा निषाद ने बताया कि पिछले चार वर्षों से कैंटीन का संचालन सुचारु रूप से हो रहा था और कभी गैस की समस्या नहीं आई, लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन लकड़ी की भट्टी बनाकर उसी पर काम करना पड़ रहा है। इससे न केवल काम प्रभावित हो रहा है, बल्कि समय और श्रम भी अधिक लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...