बदायूं, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र में मनचलों के मन से सरकार और पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यहां दो दिन पहले छह साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना फिर सामने आई है। ऑटो चालक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ऑटो सीज कर दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित नरैनी चौराहे का है। कोतवाली व कस्बा बिसौली के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव से बिसौली जाने के लिए नरैनी चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। जैसे ही बस वहां पहुंची और वह अपनी मां व बहन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.