नरैना नहर पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़, मई 16 -- हापुड़/धौलाना, हिटी कपूरपुर थाना क्षेत्र में नरैना नहर पटरी के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह ग्राम सालेपुर कोटला निवासी जान मोहम्मद है और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। वहीं सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक व्याप्त हो गया।ग्राम कपूरपुर में नरैना नहर पटरी के पास एक खेत में कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा। शव मिलते ही सूचना आसपास क्षेत्र में फैल गई और काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई तो पता चला मृतक ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.