नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- बारां से जयपुर तक किसानों के मुद्दों पर पैदल मार्च करने वाले नरेश मीणा के समर्थकों को पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के सिंबल का इंतजार था। पार्टी की पहली सूची आई तो उम्मीदों पर पानी फिर गया। बारां की चार पंचायत समितियों के 41 वार्डों में प्रत्याशी घोषित हुए, लेकिन सूची में नरेश मीणा समर्थित एक भी चेहरा नजर नहीं आया। अब सवाल है कि चुनावी मैदान में उनका अगला कदम क्या होगा? राजस्थान के पंचायत चुनाव में बारां की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है। किसान नेता नरेश मीणा के तीसरे मोर्चे को उस वक्त झटका लगा, जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। जिन समर्थकों को झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ने की उम्मीद थी, उनके नाम सूची से नदारद रहे। अब टिकटों को लेकर उठे सवालों ने जिले की राजन...