हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- हल्द्वानी। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रमुख संरक्षक नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बंसल की नियुक्ति से राज्य के व्यापारी लाभान्वित होंगे और संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर संरक्षक विनय गोयल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, दीपक माहेश्वरी, कुंदन बिष्ट और कई अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.